google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेहरमा के ग्राम मैनाचक में शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश

समाज जागरण
गोड्डा | मेहरमा

शोभायात्रा, 1100 श्रद्धालुओं की उपस्थिति में गांव हुआ शिवमय

मेहरमा प्रखंड के ग्राम मैनाचक में स्थित पुरंधा पोखर पर बने श्री श्री 1008 मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भगवान शिवलिंग एवं शिव परिवार—माता पार्वती, श्री गणेश, भगवान कार्तिकेय एवं नंदी महाराज की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत शनिवार को भव्य और आकर्षक कलश शोभायात्रा के साथ हुई।

गेरूआ वस्त्रों में सजे, ललाट पर चंदन तथा सिर पर कलश लिए महिला, युवतियां व बच्चे ‘जय माता दी’, ‘हर हर महादेव’, ‘जय श्रीराम’, ‘जय बजरंगबली’, ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों संग जैसे ही सड़क पर उतरे, पूरा मैनाचक-मानगढ़ गांव भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। करीब 1100 श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया।

तालाब से पवित्र जल भरकर शोभायात्रा मैनाचक और मानगढ़ के विभिन्न टोला-मोहल्लों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश की स्थापना की गई।

पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत
आचार्य सुनील शास्त्री के नेतृत्व में पंडितों की टोली द्वारा पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ शनिवार को वेदिक पूजन और जलाधिवास से किया गया।
आने वाले दिनों का क्रम इस प्रकार है–

रविवार – शिवलिंग व सभी देव प्रतिमाओं के साथ नगर भ्रमण एवं जलाधिवास

सोमवार – फलाधिवास, अन्नाधिवास

मंगलवार – अभिषेक व शय्याधिवास

बुधवार – प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक एवं हवन के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति

कार्यक्रम स्थल पर अखंड संकीर्तन प्रारंभ हो चुका है, जिसमें प्रतिदिन सुबह-शाम दर्जनों श्रद्धालु आरती में शामिल हो रहे हैं।

गांव में उत्साह का माहौल
मैनाचक-मानगढ़ के साथ ही खानीचक, चपरी, पक्सो, ताजकित्ता, चांपुर और कसबा इलाके के लोगों में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गहरी श्रद्धा और उत्साह देखने को मिल रहा है।



समिति और ग्रामीणों की अहम भूमिका
पूरे आयोजन में यजमान के रूप में मनोज साह एवं उनकी पत्नी किरण देवी ने भूमिका निभाई, जबकि आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष संजय कुमार साह, सचिव केशव यादव, कोषाध्यक्ष पंकज यादव, हितेश कुमार, नकुल यादव, नीलकंठ, विभाष मिश्रा, श्रीतोस्त मंडल, पुनीलाल साह, दयानंद आर्य, राजकुमार साह, प्रभाष साह, दिलीप यादव, गौतम, अरविंद, सुभाष, कैलाश, जनार्दन, किशन देव, कमलेश्वरी, विपिन, एडवोकेट संजीव कुमार सहित पूरे ग्रामवासी सक्रिय रूप से जुटे रहे।

भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक माहौल के बीच मैनाचक इस समय पूर्णतः शिवमय दिखाई दे रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)