google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार का फिर गर्जा बुल्डोजर*

जतारा में वन भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के नेतृत्व में वन अमले ने शाहपुर गांव के जंगल में अवैध ईंट निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। जेसीबी मशीन की मदद से लगभग 50 हजार कच्ची ईंटें नष्ट की गईं और 10-12 हेक्टेयर वन क्षेत्र को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया।

इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र जतारा का संपूर्ण महिला और पुरुष वन अमला शामिल था। वन अपराध प्रकरण क्रमांक 268/14 दिनांक 06/02/2026 पंजीबद्ध किया गया है और अग्रिम विवेचना की जा रही है।



वन परिक्षेत्र अधिकारी शिशुपाल अहिरवार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शाहपुर गांव के जंगल में अवैध ईंट निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने वन अमले को जेसीबी मशीन के साथ मौके पर भेजा और कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि वन भूमि की सुरक्षा के लिए वे लगातार कार्रवाई करते रहेंगे। इस कार्रवाई से वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)