पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण
हजारीबाग। भीषण शीतलहरी और कड़ाके की ठंड को देखते हुए मेहता (कुशवाहा) विकास मंच, हजारीबाग के सौजन्य से गरीब, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम दिसंबर 2025 से लगातार चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिले के चार प्रखंड—इचाक, पदमा, सदर एवं कटकमसांडी—के चयनित पंचायतों में संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार, 05 जनवरी 2026 को पदमा प्रखंड के पदमा पंचायत, सरैया पंचायत, बंदर बेला पंचायत एवं कुटीपीसी पंचायत में कुल 158 गरीब, असहाय एवं दिव्यांग जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंदों का चयन कर उनके कर-कमलों से कराया गया।
इस अवसर पर मंच के संरक्षक अर्जुन प्रसाद मेहता, दिलीप कुमार, लखन कुमार मेहता, अध्यक्ष कुमार केशव, उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश मेहता, दामोदर प्रसाद मेहता, सचिव सरोज कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष निर्मल प्रसाद मेहता, सह-कोषाध्यक्ष अजीत कुमार मेहता, संगठन सचिव युगल किशोर मेहता, धनुषधारी मेहता, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार मेहता एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कुमार मेहता उपस्थित रहे।
सरैया पंचायत में मुखिया शांति देवी, उप-प्रमुख सत्येन्द्र राणा, पूर्व मुखिया अरुण कुमार मेहता, सूरज नारायण मेहता एवं उप मुखिया सुरेश कुमार पाण्डेय मौजूद थे। वहीं पदमा पंचायत में मुखिया अनिल कुमार मेहता, भाजपा नेता अजय मेहता, महेंद्र मेहता तथा वार्ड सदस्य सुरेन्द्र रिखयासन, पंकज कुमार सिंह, जगरनाथ पासवान एवं मनोज मेहता की उपस्थिति रही। बंदर बेला पंचायत में मुखिया विजय मेहता, रघुनंदन मेहता, अनिल मेहता एवं सोनु मेहता तथा कुटीपीसी पंचायत में मुखिया विजय कुमार मेहता, अयोध्या प्रसाद मेहता, छोटेलाल मेहता, राहुल मेहता एवं जसप्रीत राणा के अलावा दर्जनों ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मेहता (कुशवाहा) विकास मंच हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहा है और आगे भी इस तरह के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रखेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



