google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शीतलहरी और ठंड का प्रभाव तीन दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल ।

मिंटू कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता हजारीबाग। बढ़ते ठंड और शीतलहरी को देखते हुए झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने कार्यालय आदेश जारी कर बढ़ते ठंड और शीतलहरी के प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी ,गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहित एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 6 जनवरी 2026 से दिनांक 8 जनवरी 2026 तक के लिए सभी वर्ग प्री नर्सरी, नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं बंद रहेगी ।

सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपरोक्त अवधि में उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे । यदि उक्त अवधि में विद्यालय में प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन है तो सक्षम पदाधिकारी अपने निर्देशानुसार परीक्षा संचालन हेतु अपने विवेक अनुसार निर्णय लेंगे । प्रस्ताव पर विभागीय सचिव का अनुमोदन प्राप्त है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)