दार्जिलिंग: समाज जागरण:
फांसीदेवा के विधाननगर में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप उठे है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया गया है कि विधाननगर के मुरलीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग से रात के अंधेरे में घर जा रही मानसिक रूप से असंतुलित महिला को तीन युवक मौका पाकर अनारस के बागान में ले गए। आरोप है कि तीनों युवकों ने वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना पिछले शुक्रवार रात की है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद परिवार वालों ने महिला को नग्न अवस्था में मौके से बरामद किया।
घटना के बाद पीड़िता के परिवार वालों ने विधाननगर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद ही पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम मोहम्मद जहीरुल है। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



