google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में हुई संदिग्ध अवस्था मे अधेड़ की मौत

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज थाना अंतर्गत सिकन्दर पुर गांव में एक अधेड़ की मौत संदिग्ध अवस्था मे हो गयी। जिसका शव मंगलवार को पालीगंज पुलिस ने मृतक के घर से बरामद की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पटना जिले के पालीगंज थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सिकंदर पुर गांव निवासी बालेश्वर मोची के 43 वर्षीय पुत्र मिथिलेश मोची का शव उसके घर में पड़ा है। जिसपर कार्यवाई करते हुए पालीगंज पुलिस सिकन्दर पुर गांव पहुंची तथा शव को मृतक के घर से बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। वही तहकीकात कर रही पुलिस ने एफ एल सी जांच टीम को बुलाकर मामले की जांच में जुटी है। अधेड़ की मौत कैसे हुई पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार अधेड़ की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी संग मिलकर की है।
इस सम्बंध में पालीगंज थानाध्यक्ष सह निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। अधेड़ की हत्या उसकी पत्नी उर्मिला देवी के द्वारा अपना प्रेमी संग मिलकर किया जाना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पत्नी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले की जांच अन्य बिंदुओं पर भी गहराई से किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)