शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण बिजनौर
नजीबाबाद यूनुस कुरैशी ने राज्यमंत्री को कबाड़ी मार्किट खोलने को लेकर सौपा ज्ञापन
नजीबाबाद में भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरैशी के कार्यलय पर उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश अंसारी के पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सोमवार को फ़िल्म निर्माता एवम भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरैशी के आवास मोहल्ला मुनीरगंज पालोमल कालोनी स्थित उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश अंसारी पहुँचने पर उनका फूल मालाओं व शॉल उड़ाकर स्वागत किया गया। वही भाजपा कार्यकर्ता हाजी यूनुस कुरैशी राज्यमंत्री दानिश अंसारी से कबाड़ी मार्किट खोलने को लेकर एक ज्ञापन सौपते हुए कहा कि सैकड़ो की संख्या में लोग कबाड़ी मार्किट से रोजगार से जुड़े थे। काफी महीनों से कबाड़ी मार्किट बंद होने के वजह सैकड़ो की सँख्या में लोग बेरोजगार हो गए है। मंत्री जी ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि कबाड़ी मार्किट पर विचार किया जायेगा। इस अवसर पर कलवा शेख मंसूरी वरिष्ठ कार्यकर्ता, हाजी यूनुस कुरैशी, मास्टर मोहम्मद असलम, अब्दुल सत्तार पूर्व प्रधानाचार्य, प्रदीप डेजी, इरफान कुरैशी, इकराम कुरैशी, विकास कश्यप, इस्लाम कुरैशी, रिजवान सैफी, फईम अंसारी, असलम सैफी, हाजी शमीम, हाजी जब्बार, इकबाल कुरैशी, इमरान सभासद, यूसुफ पहलवान, हाजी नसीम अहमद, फईम खान सभासद, अशरफ खान, सुरेन्द्र प्रजापति, नसीम अहमद, परविंद्र सिंह, तरणजीत सिंह आदि लोगो मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



