दैनिक समाज जागरण विकास शर्मा
नगीना। नगीना के समीपवर्ती ग्राम काला खेड़ी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ युवा भाजपा नेता रोहित रवि ने फीता काटकर किया। ग्राम प्रधान पति नौबहार सिंह एवं अखाड़े के उस्ताद वीरेंद्र कुमार ने रोहित रवि,रजनी जोहर, शीशराम सिंह,अशोक कुमार व इंदर सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। शोभायात्रा में चल रही झांकियो ने सभी ग्रामवासिओ को मंत्रमुग्ध कर दिया वही शोभायात्रा में विभिन्न अखाड़े युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। भाजपा नेता रोहित रवि समेत कई लोगों ने भी अखाड़े में प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यत: गौ रक्षा सम्भाग प्रभारी रजनी जोहर, भाजपा नेता रोहित रवि,नौबहार सिंह,खूब सिंह,वीरेंद्र सिंह,अशोक कुमार,इंदर कुमार शीशराम सिंह ,आदि सिंह राठौर, विशाल अग्रवाल, हरिओम सिंह, रोहित कुमार, अशोक कुमार, दीपक कुमार, विमल कुमार, प्रेम सिंह तथा कालाखेड़ी युवा संगठन के सभी सदस्य एवं तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



