दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
गौरव द्विवेदी
बिजुरी-राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जन्मजयंती के पावन अवसर पर सोमवार को नगर के राजीव रत्न क्रीड़ांगन में ‘मंत्री प्रीमियर लीग’ (MPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दिलीप जायसवाल रहे जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रगान के साथ मैच की विधिवत शुरुआत की।
पूल-ए के बीच हुए रोमांचक मुकाबले
टूर्नामेंट के पहले दिन ‘पूल-ए’ की टीमों के बीच तीन मुकाबले संपन्न हुए। पहला मैच वार्ड नंबर-7 B और रॉयल इलेवन-2 के बीच खेला गया। जिसमें वार्ड नंबर -7 टीम विजेता रही जिसमे सचिन सोनवानी ने बतौर बालर हैट्रिक विकेट लेकर मंत्री जी के द्वारा 5100 की नगद राशि प्राप्त की इसके बाद दूसरा मुकाबला वार्ड नंबर-06 बनाम रामनगर इलेवन डोला जिसमे रामनगर डोला ने जीत हासिल की और तीसरा मैच वार्ड नंबर-12 बनाम वार्ड नंबर-13 के बीच संपन्न हुआ जिसमे वार्ड नंबर -12 ने जीत हासिल की! पूरे मैच में प्रमुख रूप से अंपायरिंग में विशाल सिंह नीरज सिंह संजय सिंह सचिन पांडेय वोही स्कोरर मे निशांत, सरद एवं कमेंट्री मे सचिन पांडेय,नन्द किशोर की प्रमुख भूमिका रही!
मंत्री का ओजस्वी संदेश-खिलाड़ी कभी हारता नहीं
मंत्री दिलीप जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत बनाने के लिए युवाओं का स्वस्थ और अनुशासित होना जरूरी है। हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं महत्वपूर्ण यह है कि आप मैदान में कितनी ईमानदारी से लड़ते हैं।मेरा मानना है कि मैदान पर पसीना बहाने वाला युवा न केवल अपना भविष्य गढ़ता है बल्कि देश की उन्नति में भी योगदान देता है।यह टूर्नामेंट सिर्फ हार-जीत का खेल नहीं है, बल्कि यह अनुशासन भाईचारे और टीम भावना का उत्सव है। हमारी सरकार की मंशा है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को ऐसा ही मंच मिले जहाँ से वे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।मैं सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ। मैदान पर खेल की भावना के साथ खेलें क्योंकि एक सच्चा खिलाड़ी वही है जो जीत में विनम्र और हार में संघर्षशील रहे।
जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस खेल महाकुंभ के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहबीन पनिका, उपाध्यक्ष प्रीती सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष रविंद्र रिंकू शर्मा व कैलाश कोल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव, सतीश शर्मा, पिंटू रजक, सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी बिजुरी मंडल के सभी वरिष्ठ नेतागण, समस्त वार्डों के पार्षदगण, प्रशासनिक अधिकारी, मंडल एवं मोर्चो पदाधिकारी, वी.सी.सी. क्रिकेट क्लब के सदस्य सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



