आगरा। शनिवार को घर से बिना बताए निकली युवती को थाना कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढूंढकर उसके परिवार से मिलाया। दरअसल कोतवाली पुलिस को सूचना मिली लापता युवती की मां ने पुलिस को बताया की उसकी बेटी घर पर बिना बताए कहीं चली गई है। घर वालों ने लापता युवती को ढूंढने के काफी प्रयास किये लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने युवती को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए। थाना कोतवाली प्रभारी ने युवती की बरामदगी के लिए टीम गठित की और टीम को युवती को बरामद करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस टीम ने आस पास के लोगों से युवती के बारे मालूमात की इस बीच सी सी टीवी कैमरे भी देखे। युवती को ढूंढने के लिए पोलिकसे अन्य कई संसाधनों का प्रयोग किया। घंटों के प्रयास मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। युवती के मिलने के बाद परिवार की राहत की सांस ली और कोतवाली पुलिस को धन्यवाद कहा।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



