google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कांग्रेस आपके मंगलसूत्र नही छिनेगी: मल्लिकार्जुन खड़गे

समाज जागरण डेस्क

लोक सभा चुनाव के तीसरे चरण आते आते जहाँ एक तरफ फिर एक बार मोदी 400 पार का नारा ठंडा पड़ने लगा है वही दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी यू-टर्न लिया है। जहाँ बीजेपी कांग्रेस पर मंगल सूत्र, और विरासत के संपति मे बटवारे को लेकर हमलावर है वही अब कांग्रेस ने भी इस पर यू-टर्न लेते हुए कहा है कि जो निजाम के समय मे नही हुआ वो अब कैसे हो सकता है। हमने कभी नही कहाँ कि संपति का बंटवारा करेंगे। कांग्रेस किसी से भी मंगलसूत्र नही छिनेगी…।

कालाबुरागी, कर्नाटक मे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि , “वे (भाजपा) कह रहे हैं कि हम (कांग्रेस) आपकी संपत्ति छीन लेंगे और मुसलमानों को दे देंगे। यह निज़ाम के समय में भी नहीं हुआ था। हम एक हैं” अब लोकतंत्र है और कांग्रेस पार्टी ऐसा समय नहीं आने देगी…कांग्रेस किसी का मंगलसूत्र नहीं छीनेगी…”

अब सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस एक बार फिर से मुसलमानों और दलित, ओबीसी के साथ खेल खेल रही है। जहाँ एक तरफ राहुल गांधी कभी सरकार मे सचिवों को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे है तो कही विरासत मे मिले संपति पर टैक्स लगाने को लेकर। कभी कहते हम जाति की बात नही करते है तो अगले ही पल मे दलित, ओबीसी, एससी, एसटी के रट लगाने लगते है। क्या पार्टी के द्वारा विरासत संपति के बटवारे पर एससी ,एसटी और अल्पसंख्यको से लिए गए वोट और मुसलिम आरक्षण के नाम पर लिए गए वोट लोगों के साथ धोखा था। अगर धोखा नही था तो कांग्रेस अध्यक्ष यू-टर्न क्यों ले रहे है। क्या यह कांग्रेस के अधिकारिक ब्यान है या फिर मलिका अजुर्न खड़गे जी का निजी ब्यान।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के द्वारा दिए गए ब्यान “निजाम के समय मे ऐसा नही हुआ तो अब कैसे होगा” को लेकर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मिडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए खड़गे के ब्यान पर आपत्ति दर्ज कराई है और लिखा है: श्री खड्गे से रजाकार का इतिहास पूछें। उनसे पूछें कि कश्मीरी पंडितों के साथ क्या हुआ था। महाराष्ट्र में ब्राह्मणों के साथ क्या हुआ था? पूरे भारत में सिखों के साथ क्या हुआ था. कारसेवक के साथ क्या हुआ. तब सत्ताधारी पार्टी कौन थी. क्या उन्हें भारत का विभाजन याद नहीं आता. जहां हिंदुओं ने अपनी संपत्ति, घर और अपने प्रियजनों सहित सब कुछ खो दिया।

एक एक्स यूजर ने लिका है

कांग्रेस पहले ही ओबीसी, एसटी, एससी से आरक्षण लेकर मुसलमानों को दे चुकी है

एक यूजर ने लिखा है कि जिस धरती पर खड़े होकर खरगे जी निजाम औैर रजाकार का समर्थन कर रहे है वही के निज़ाम ने हमारी हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन लिया, जिस भूमि पर खड़े होकर लोगों ने रजाकारों के अत्याचारों का सामना किया वही पर खड़ होकर निज़ाम के कृत्यों का समर्थन किया जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा है कि :

कोई बेशर्म आदमी ही कह सकता है कि निज़ाम ने संपत्ति ज़ब्त नहीं की थी. उस निज़ाम ने भी हिंदुओं की संपत्ति छीनी थी और आप नए निज़ाम भी वही योजना बना रहे हैं लेकिन आपकी साजिश सफल नहीं होगी क्योंकि मोदी ही आएंगे.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)