*छात्राओं ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर मनाया जश्न।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को विक्रमा प्रसाद सिंह महिला महाविद्यालय, वीरापट्टी में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुभारम्भ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्वकप फाइनल में ऐतिहासिक जीत पर छात्राओं और शिक्षकों की तालियों की गूंज के साथ हुई। छात्राओं ने इस जीत को नारी शक्ति की मिसाल बताते हुए गर्व और उल्लास व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक राजनारायण सिंह ने की। इस अवसर पर मैनेजर राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमल कुमार पटेल उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. पटेल ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सजग बनने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़ागांव थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ कानूनी जागरूकता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर युवती को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। कानून आज महिलाओं की सुरक्षा के लिए सशक्त है, बस जरूरत है इसके सही प्रयोग और आत्मविश्वास की। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री महिला सहायता नंबर 181, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
महिला उपनिरीक्षक खुशबू सिंह ने छात्राओं से कहा कि वे किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या हिंसा की घटना को छिपाएं नहीं, बल्कि तत्परता से पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें। वहीं उपनिरीक्षक प्रियंका पांडेय ने छात्राओं को साइबर अपराधों से सावधान रहने, सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने और आत्मरक्षा के लिए बुनियादी तकनीकों को अपनाने की सलाह दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षिकाओं में डॉ. नीतू सिंह, डॉ. ब्यूटी सिंह, डॉ. वंदना पटेल, डॉ. चंचला, डॉ. अजय पटेल एवं बबलू यादव उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



