समाज जागरण ब्यूरो
सोनभद्र। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, विधिक अधिकारों की जानकारी और साइबर अपराधों से बचाव था।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, बाजार और ग्राम सभाओं में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। अभियान के दौरान महिलाओं को गुड टच-बैड टच, सरल आत्मरक्षा उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधान, हेल्पलाइन सेवाएँ और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी और OTP साझा न करने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



