नोएडा, सेक्टर-20: मिशन शक्ति-5 के अंतर्गत थाना सेक्टर-20 की टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक अपराध, नवीन कानून, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराध और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की।

टीम ने जागरूकता बढ़ाने के लिए सूचनापट (पम्पलेट) भी वितरित किए, जिनमें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर और योजनाओं की जानकारी शामिल थी। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की पहल समाज में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



