google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आवास पूर्ण न करने वालो से होगी वसूली : बद्रीप्रसाद वर्मा

तेवर तथा रामगाँव मे बीडीओ हरहुआ ने अपूर्ण आवासो का किया निरीक्षण
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
बीडीओ हरहुआ बद्रीप्रसाद वर्मा ने ग्रामपंचायत तेवर तथा रामगाँव मे सोमवार को अपूर्ण सीएम तथा पीएम आवास के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामप्रधान मनीष पटेल और गौरव रघुवंशी भी साथ मे रहे।
निरीक्षण मे तेवर मे वर्ष 24-25 का पूनम पत्नी राजकुमार मुसहर का मुख्यमंत्री आवास अपूर्ण पाया गया । परिवार गांव से अन्यत्र चला गया बताया गया ।बीडीओ ने चेतावनी दी कि आवास पूर्ण न कराने वाले लाभार्थियो से आवास की धनराशि दंड ब्याज समेत वसूल की जाएगी। तीन दिवस मे छत ढलवाने के निर्देश दिए।
बीडीओ हरहुआ ने लाभार्थियो को आगाह करते हुए कहा कि निर्धारित समय मे आवास पूर्ण न करने की स्थिति में आवास की पूरी धनराशि मय दंड ब्याज के वसूल करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
तेवर मे ही बीडीओ हरहुआ ने बबिता के नये मुख्यमंत्री आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।बीडीओ बद्रीप्रसाद ने लाभार्थी को आवास के क्षेत्रफल और लेआऊट के बारे मे विस्तार से समझाया और आवास का निर्माण निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कराने के लिये प्रेरित किया।
रामगाँव मे भी बीडीओ हरहुआ द्वारा मुख्यमंत्री आवास की नींव का कार्य प्रारंभ कराया गया।
ग्रामप्रधान प्रतिनिधि गौरव रघुवंशी ‘शालू’ तथा ग्रामप्रधान मनीष पटेल द्वारा आश्वासन दिया गया कि नियत समय के अंदर आवासो की पूर्णता सुनिश्चित कराई जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)