google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोशी स्नातक क्षेत्र से मिथिलेश झा ने पेश की दावेदारी

तीन दशक से समाजसेवा में सक्रिय, सीमांचल में बनाई अलग पहचान

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कटिहार निवासी मिथिलेश कुमार झा ने अपनी दावेदारी पेश की है। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र से उनकी दावेदारी स्नातक मतदाताओं से जुड़े जनसरोकारों और क्षेत्र के मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से है।

पेशे से इनकम टैक्स अधिवक्ता मिथिलेश कुमार झा ने बताया कि वे पिछले करीब 30 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। नवगछिया में जन्मे झा की कर्मभूमि कटिहार रही है। उनके अनुसार, इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों, यतीम एवं अनाथ बच्चों की सहायता तथा उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य किया है।


उन्होंने बताया कि अनाथालय और जरूरतमंद बच्चों से जुड़े सेवा कार्यों के माध्यम से वे लंबे समय से समाज के वंचित वर्ग की मदद करते रहे हैं। उनका कहना है कि समाजसेवा के दौरान उन्होंने जाति, धर्म और वर्ग का भेद किए बिना जरूरतमंद लोगों की सहायता को प्राथमिकता दी है।
झा ने कहा कि समाज के बीच लगातार सक्रिय रहने के कारण उनका विभिन्न वर्गों के लोगों, विशेषकर युवाओं से निरंतर संपर्क रहा है। मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के कारण लोगों के साथ सहज संवाद उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के तीन दशक का अनुभव उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।


कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी को लेकर उन्होंने कहा कि वे जनसंपर्क के माध्यम से स्नातक मतदाताओं से संवाद करेंगे और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को उनके सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास तथा स्नातक मतदाताओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)