google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुचाई बिरसा स्टेडियम में जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा में विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल

उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
कुचाई के बिरसा स्टेडियम में बुधवार को जेएसएलपीएस की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने सभी महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि राज्य के उर्जावान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वाकांक्षी योजना चला रही है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के द्वारा सम्मान राशि प्रदान किया जा रहा है।जेएस एलपीएस से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। साथ ही सशक्त बन रही है।आज महिला हरेक क्षेत्र में आगे आ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के हेमंत सरकार सभी वर्गो के लोगों के प्रति काफी गंभीरता से कार्य कर रही है। गरीब असहाय मजदूर का सहारा बनकर उन्हें रोजगार से जोड़ रहा है। साथ ही महिलाओं को सम्मान के साथ रोजगार से जोडकर आगे बढ़ाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा बीपीएम रागिनी टोपनो मुखिया करम सिंह मुंडा मुखिया राम सोय प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा सचिव मुन्ना सोय पार्वती गागराई घनश्याम सोय गोवरा मुंडा वनवारी लाल सोय मोहन सिंह सरदार आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)