google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुखिया प्रतिनिधि के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल हुईं विधायक सविता महतो

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़ : तामुलिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय दशरथ सिंह सरदार के निधन के उपरांत मंगलवार को आयोजित श्राद्धकर्म में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं। विधायक ने स्व. दशरथ सिंह सरदार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान विधायक सविता महतो ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्व. दशरथ सिंह सरदार समाज में सम्मानित व्यक्ति थे और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

श्राद्धकर्म कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)