दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश ठाकुर
ईचागढ़- ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र चांडिल के रुदीया पंचायत अंतर्गत तारकुआं निवासी चंदना सिंह सरदार का पेट में एप्रेनटीक्स की समस्या होने पर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया था। इस दौरान वे स्वास्थ्य हुए और इलाज के दौरान उनका अस्पताल में बकाया बिल काफी हो गया। परिजनों ने कुछ बिल चुकाने के बाद बाकी बचे शेष बील चुकाने में असमर्थता जताते हुए जगदीश सिंह सरदार ने विधायक सविता महतो को दिया। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर 41 हाजार रुपये का बील माफ करते हुए चंदना सिंह सरदार को अस्पताल से छुट्टी दिलाई। विधायक के इस नेक कार्य के लिए परिजनों ने विधायक सविता महतो का आभार व्यक्त किया। उक्त बात की जानकारी झामुमो केंद्रीय सदस्य सह आप्त सचिव काबलु महतो ने दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



