विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता
मोहनलालगंज लखनऊ
अधिवक्ता सम्मान समारोह एवं समरसता भोज में अभिषेक कुमार सिंह को बार कौंसिल के सदस्य पद पर मत देने का मोहनलालगंज बार ने एक स्वर में सहयोग करने की हुंकार भरी तथा अधिवक्ताओं को सम्मानित कर अंग वस्त्र भेट किया मोहनलालगंज में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला महामंत्री राम लखन यादव ,पूर्व अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह सहित पूरी तहसील के अधिवक्तागणोंने न्यू जेल रोड मऊ में स्थित लॉन में अधिवक्ता सम्मान समारोह एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया था
जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं में भूतपूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक कुमार सिंह प्रत्याशी सदस्य बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश क्रम संख्या छह पर चुनाव मैदान में है इनके स्वर्गीय पिता अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा जितनी की जाए कम है हम सभी बार कौंसिल चुनाव में ऐसे कर्मठ अधिवक्ता को मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता भारी संख्या मे मत देकर चुने ताकि हम सब को एक मजबूत स्तंभ की तरह सदस्य अपने घर ,पड़ोस का मिल सके इसके लिए सभी सम्मानित अधिवक्ताओं ने एक स्वर में चुनाव में सहयोग करने की हुंकार भरी इसमें उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक कुमार सिंह ने सभी को आश्वासन दिया कि हम सदैव आपके साथ खड़े रहेंगे।इस मौके पर तहसील के समस्त अधिवक्ताओं को फूल माला पहनाकर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया पूरा लॉन अधिवक्ताओं से भरा था साथ की काफी संख्या में समर्थक उपस्थित थे ।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला एवं महामंत्री राम लखन यादव ने कहा कि सरकार द्वारा मोहनलालगंज तहसील को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है इसपर सभी अधिवक्ताओं ने एक जुट होकर आरपार की लड़ाई लड़ने की ठानी है कि मुख्य मार्ग से सुदूर ग्रामीण अंचल में तहसील स्थापित करना आम जन मानस के साथ खिलवाड़ हैं इसे यही रखा जाए।इस अवसर पर काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे ,अधिवक्ता अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी अधिवक्ता अभिषेक कुमार सिंह के साथ है जिनके पिता स्व यू पी सिंह ने सभी को न्याय दिलाने का कार्य किया था,अधिवक्ता प्रधानसंघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह उर्फ बबलू , छात्र संघ के नेता अमर पाल सिंह,अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष के पी सिंह, सुधरपाल सिंह,अधिवक्ता विनय मिश्रा,कमल किशोर,शैलेन्द्र गौतम,धर्मेंद्र सिंह,यशवीर सिंह ,अच्छे लाल रावत ,विमलेशबाजपेई,अवधेश प्रताप सिंह अखिलेश कुमार सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।



