विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता
मोहनलालगंज, लखनऊ।मोहनलालगंज उप जिलाधिकारी पवन पटेल की सख्ती और बुलडोजर एक्शन के चलते मोहनलालगंज क्षेत्र में बड़ी सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब स्थानीय प्रशासन ने सूचना मिली कि राजघराना बिल्डर कम्पनी ने सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर कब्जा कर रखा था।
अधिकारियों के अनुसार, ग्राम सरथुवा, तहसील मोहनलालगंज की सरकारी भूमि पर यह कब्जा किया गया था। बुलडोजर से खाली कराई गई भूमि में शामिल हैं।तालाब 265 रकबा, 0.164 हेक्टेयर,नाला 283 रकबा, 0.010 हेक्टेयर,खाली भूमि 264 रकबा, 0.010 हेक्टेयर,उप जिलाधिकारी पवन पटेल ने इस कार्रवाई को नियम और क़ानून के तहत किया। प्रशासन का कहना है कि किसी भी बिल्डर या निजी व्यक्ति को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के बुलडोजर अभियान से सरकारी संपत्ति और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। वहीं, बिल्डर कम्पनी के प्रतिनिधि ने इस कार्रवाई को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।यह कार्रवाई प्रशासन की इस बात को दर्शाती है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी



