google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोहनलालगंज में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न हुई..

विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता

मोहनलालगंज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज ब्लाक में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय क्षेत्रीय बैठक उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरू पांडे ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनों में प्रस्तावित प्रदेश अध्यक्ष के आगमन व स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता व अनुशासन पर निर्भर करती है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरू पांडे ने युवाओं से संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण,आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, नीरज त्रिवेदी प्रधान,मंडल अध्यक्ष चक्रवीर उर्फ बेटू सिंह, मंडल अध्यक्ष ललित सिंह, राज किशोर पांडेय, नवीन मिश्रा, एडवोकेट सुशील रावत, शिव शंकर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)