“मनरेगा बचाओ संग्राम”, विधायक कमरूल हुदा ने अधिकारों की रक्षा का आह्वान किया

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज। मनरेगा योजना का नाम बदलने और मजदूरों के अधिकारों के मसले को लेकर किशनगंज जिला कांग्रेस कमेटी ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” की शुरुआत की है। इस अवसर पर विधायक कमरूल हुदा ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का आह्वान किया।
संग्राम का कार्यक्रम 10 जनवरी से 25 फ़रवरी 2026 तक चलेगा। इसके तहत आयोजित गतिविधियां इस प्रकार हैं:


11 जनवरी: एक दिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध
12–29 जनवरी: पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान
30 जनवरी: वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरना
31 जनवरी–6 फ़रवरी: जिला स्तरीय धरना
7–15 फ़रवरी: राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव
16–25 फ़रवरी: क्षेत्रीय AICC रैलियां
विधायक कमरूल हुदा ने कहा, “मनरेगा कोई एहसान नहीं, बल्कि मजदूरों का संवैधानिक हक़ है। गांव-गांव से लोग इस हक़ की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं।”
उन्होंने आंदोलन की चार प्रमुख मांगें भी दोहराईं:
काम का कानूनी अधिकार सुरक्षित रहे
मजदूरी समय पर और पूरी मिले
पंचायतों के अधिकार बहाल हों
VBGRAMG क़ानून वापस लिया जाए


प्रेस कॉन्फ्रेंस में किशनगंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साह, एसटी/एससी जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, जिला सचिव सुमेंद्र बहादुर, कांग्रेस नेता हाजी लड्डू और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
विधायक ने जोर देकर कहा कि यह संग्राम पूरी अनुशासन और उत्साह के साथ जारी रहेगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)