मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्रान्तर्गत लाइनपार चौकी क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप पर 7–8 व्यक्तियों द्वारा उत्पात मचाने और पुलिस टीम के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने की घटना सामने आई है। इस दौरान आरोपियों ने कार्यपालिका के कामकाज में भी बाधा उत्पन्न की।
पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में थाना मझोला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक नगर, @moradabadpolice ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही है।
मोरादाबाद, #थानामझोला, #पेट्रोलपंपउत्पात, #पुलिसगिरफ्तारी, #अपराधसमाचार, #स्थानीयखबर, #सुरक्षा, #कानूनव्यवस्था, #मोरादाबादपुलिस, #रिलायंसपेट्रोलपंप
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



