दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बरियावां गांव के समीप से बड़ी मात्रा में देसी शराब बरामद किया गया है । वहीं तस्कर भागने में सफल रहा। माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बरियावाँ गांव के समीप तलाशी के दौरान झारखंड निर्मित 168 बोतल देसी टनाका शराब और 21 बोतल तूफानी शराब कुल 189 बोतल बरामद किया गया है वही शराब तस्कर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में फरार अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



