समाज जागरण, तिनसुकिया।
असम के तिनसुकिया शहर में गुरुवार की रात मोरान जनगोष्ठी ने अपनी लंबे समय से लंबित मांग को लेकर सड़कों पर मशाल जुलूस निकाला। अखिल असम मोरान छात्र संस्था (AAMSU) और विभिन्न मोरान जातीय संगठनों के आह्वान पर आयोजित इस जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए।

मोरान जनगोष्ठी ने सरकार से तत्काल जनजातीय दर्जा (जनजातिकरण) देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक उनकी मांग पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
जुलूस के दौरान शहर की गलियों और सड़कों पर “मोरान समाज को जनजातिकरण दो”, “हक़ चाहिए, इंसाफ़ चाहिए” और “बीजेपी सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। मशाल थामे युवाओं, महिलाओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।
जुलूस शांतिपूर्ण रहा, हालांकि स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल की तैनाती की थी।
अखिल असम मोरान छात्र संस्था के नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन उनकी पहचान और हक़ की लड़ाई है। उनका स्पष्ट कहना है कि मोरान समाज को जनजातीय दर्जा मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। विडियो यहाँ देखे
Tinsukia #AssamNews #MoranCommunity #Janajatikaran #Protest #TorchRally #SamajJagran
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



