google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मंईयां सम्मान योजना में 500 अधिक से आवेदन पड़े ।

आपकी योजना – आपकी सरकार- आपके द्वार का था अंतिम दिन ।
हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत भवन में अंचलाधिकारी सदर हजारीबाग- आशुतोष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संवाददाता समाज जागरण हजारीबाग।
28 नवंबर 2025 को झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वारा का आज अंतिम दिन था। ग्रामीण महिलाओं की इस अवसर पर भारी भीड़ देखी गई । महिलाएं मंइया सम्मान योजना और अबुआ आवास के लिए आवेदन करने आई थीं। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र ,आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी विद्यार्थी और उसके गार्जियन देखे गए। कई महिलाएं यह शिकायत लेकर आई कि हमें मैंया योजना का लाभ एक बार मिला और अब बंद हो गया है। पुनः चालू करवा दें ऐसा कहते सुने गए । सिर्फ जमीन संबंधी आवेदनों में रिसीविंग दिया जा रहा था बाकी आवेदनों को यूं ही जमा करने को कह दिया जा रहा था । मैंइंया सम्मान योजना में लगभग 500 महिलाओं ने 3:00 बजे दिन तक आवेदन जमा कर दिया था। बाकी जमा करने के लिए लाइन में थीं । मैंइया सम्मान योजना में यह कहा जा रहा था कि पोर्टल बंद है। सिर्फ फॉर्म जमा करिए। अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा था पोर्टल खुलने पर सबका आवेदन ऑनलाइन कर दिया जाएगा, परंतु रिसीविंग नहीं मिलेगी । इस अवसर पर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय से कई पदाधिकारी, अंचल कार्यालय से पदाधिकारी। समेत उद्घाटन के मौके पर पंचायत की मुखिया शांति देवी, पंचायत समिति सदस्य सतीश राम, सहित उप मुखिया रामचंद्र प्रसाद सहित सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)