google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गोपालवास व हरियावास में लिंगानुपात सुधार हेतु जागरूकता अभियान संचालित

आयुष्मान आरोग्य केंद्र की टीम, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलकर चलाया जनजागरण अभियान

दैनिक समाज जागरण, ( महेन्द्र जावला बहल )

बहल-भिवानी। गांव गोपालवास और हरियावास में लिंगानुपात में सुधार लाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान आयुष्मान आरोग्य केंद्र गोपालवास की टीम एवं स्थानीय स्वास्थ्य व महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता से आयोजित किया गया।

अभियान में राकेश कुमार (बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता—पुरुष) तथा रमेश कुमारी (बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता—महिला) ने जागरूकता संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं किरण, बबली, चंद्रपति, अनीता, जशवंती और सोनू ने भी घर-घर जाकर लोगों को बेटियों के महत्व, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं उर्मिला और चमेली ने भी अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और महिलाओं व युवा माताओं को पोषण, स्वास्थ्य जांच और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को सामाजिक संतुलन, बालिकाओं के अधिकारों और लिंगानुपात सुधार के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अभियान में आयुष्मान आरोग्य केंद्र गोपालवास से राकेश कुमार बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता(पुरुष) , रमेश कुमारी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) शामिल हुए। आशा कार्यकर्ताओं में किरण , बबली, चंद्रपति, अनीता, जशवंति व सोनू आशा शामिल हुई।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में उर्मिला व चमेली शामिल हुई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)