-सास-बेटा-बहू के बीच समन्वय और संवाद के जरिये परिवार नियोजन के लिए अच्छा माहौल तैयार करने का प्रयास
-स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवविवाहित दंपति को भेंट की गई शगुन किट
शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जागरण
बलिया (बलियख) : जनपद के बेलहरी ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बेलहरी, पर मंगलवार को सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें सीमित परिवार की अहमियत बताई गई तथा नव दंपति को शगुन किट प्रदान की गई। साथ ही आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के अधीक्षक डॉ० मुकर्रम अहमद ने इस अवसर पर बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य सास- बेटा -बहू के बीच समन्वय और संवाद के जरिए परिवार नियोजन को लेकर एक अच्छा माहौल तैयार करना है। ताकि प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति पुरानी सोच में बदलाव लाया जा सके
बीपीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया की इस सम्मेलन में परिवार नियोजन के अस्थाई /स्थाई साधनों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही परिवार नियोजन के विषय में एक साल के अंदर के नवविवाहित दंपति ,एक साल के अंदर की उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाएं, ऐसे दंपति जिन्होंने परिवार नियोजन का कोई साधन नहीं अपनाया है, ऐसे दंपति जिनके दो या दो से अधिक संतान हैं को उचित जानकारी दी गयी। बीसीपीएम संजय यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में ऐसे दंपति जिनके यहां विवाह के दो वर्ष बाद बच्चा पैदा हुआ हो, पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर हो या दो बच्चे के बाद दंपति में से किसी एक ने नसबंदी करा ली हो। ऐसे दंपति को मुख्य रूप से कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।यह लोग अपना अनुभव साझा किये। इसके अलावा जिस दंपति ने परिवार नियोजन का कोई भी साधन नहीं अपनाया है, उन्हें भी अपना अनुभव साझा करने को कहा गया। इसी के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही विजेताओं को उपहार दिया गया। कार्यक्रम में कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर साधना शर्मा ने बताया की सम्मेलन में गुब्बारे के खेल का आयोजन किया गया जिसमें चार परिवार प्रतिभाग किये हर परिवार को अलग-अलग संख्या में एक,दो,तीन तथा चार,पांच गुब्बारे दिये और खेल- खेल में छोटे परिवार के फायदे के बारे में बताया गया।

क्या कहा लाभार्थियों ने
पूजा पटेल,निवासी बेलहरी, उम्र 23 ने बताया कि दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए मुझे कोई युक्ति नहीं सूझ रही थी, सम्मेलन में शामिल होने के बाद गर्भ निरोधक अंतरा इंजेक्सन ,छाया गोली के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी मिली। मंजू देवी,निवासी धर्मपूरा, उम्र 25 साल ने बताया की इस सम्मेलन में आकर परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी मिली जो मेरे परिवार नियोजन मे लाभ देगा। इस सम्मेलन में एएनएम आभा मिश्रा, बबली, आशा संगिनी नीलम ओझा,आशा मीरा सिंह, पूनम सिंह, पुष्पा ओझा, रीता आदि उपस्थित रहीं।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 21 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 21 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें पूजास्थल हिंदू…
- भरत तिवारी प्रकरण में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, यूपी के कई जिलों में सौंपा ज्ञापनसमाज जागरण: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी के पदाधिकारियों ने भरत तिवारी प्रकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि बिहार पुलिस द्वारा भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर कर उनकी हत्या की गई है।…
- किशनगंज प्रखंड परिसर में SDRF ने किया बाढ़ बचाव का मॉक ड्रिल, लोगों को दिए सुरक्षा के टिप्सवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।20 जून।आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों के तहत SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम ने किशनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में बाढ़ बचाव एवं राहत कार्यों का मॉक ड्रिल (परीक्षण अभ्यास) आयोजित किया। इस दौरान टीम ने बाढ़ जैसी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित…
- एसएसपी कार्यालय से 50 मीटर दूर चली गोली, साकची में युवक की फायरिंग से मचा हड़कंपदैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर शहर के व्यस्ततम और संवेदनशील इलाकों में शामिल साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक ने सरेआम हथियार लहराते हुए फायरिंग कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना एसएसपी कार्यालय…
- नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी के रोटारेक्ट क्लब का वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” संपन्न, उत्कृष्ट सदस्यों को किया गया सम्मानितदैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी (एनएसयू) के रोटारेक्ट क्लब द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता को…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








