मां कल्याणी ने दिए चतुर्भुजी रुप धारण कर माता सिद्ध दात्री के रुप में भक्तों को दर्शन

धूम धाम से मनाया गया भगवान श्री राम जन्मोत्सव भक्तों ने गाया ब़धैया अवध में जन्मे रघुरैया

दुर्गा सप्तशती का हुआ पाठ, एवं शतचंडी महायज्ञ हुआ संपन्न

अधर्म का नाश और धर्म की विजय के लिया प्रभु श्री राम ने लिया जन्म

(डा अनिरुद्ध जी महाराज)

मां कल्याणी देवी मंदिर धाम में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के नवमी दिवस पर प्रातःकाल 5 बजे महामंत्री पंडित श्याम जी पाठक ने विधि विधान पूर्वक मां कल्याणी जी का मंगला आरती कर माता सिद्ध दात्री का आह्वान किया। और दोपहर 2 बजे तक मां का दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ की कतार लगी रही और दर्शन पूजन के पश्चात भक्तो ने
और शाम 6 बजे मां कल्याणी देवी का श्रृंगार दर्शन का पट भक्तों के लिए खोला गया और मां कल्याणी स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित चतुर्भुजी स्वरुप में हाथों में शंख चक्र गदा और पद्म धारण कर माता सिद्ध दात्री के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिया मां के अलौकिक रूप का श्रृंगार दर्शन प्राप्त कर भक्तगणों ने जोरदार जयकारा लगाया और पूरा कल्याणी देवी धाम मां के जयकारे से गूंज उठा शाम 7 बजे मां कि महाआरती और मध्य रात्रि 12: 30 शयन आरती अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार पाठक जी के द्वारा विधिवत किया गया और इसके अलावा दोपहर 12 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया और कुंवारी कन्याओं का पूजन भोजन के पश्चात दुर्गा सप्तशती पाठ, एवं शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई और भंडारे का आयोजन किया
मेले के प्रबंधन अध्यक्ष सुशील कुमार पाठक महामंत्री श्याम जी पाठक संयोजक अनिल पाठक, यज्ञाचार्य संतोषांनंद महाराज,दिलीप पाठक, सुधीर सैकड़ो स्वयं सेवक एवं पुलिस के जवान तैनात रहे।


इस अवसर मां कल्याणी देवी मंदिर धाम के अंतर्गत
श्री नवसंवत्सर मानस समिति के द्वारा आयोजित श्री राम कथा के
अंतिम दिवस पर भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास डा अनिरुद्ध जी महाराज ने उत्तर कांड में वर्णित राम राज्याभिषेक का वर्णन किया और आगे राम जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कि जन्म अधर्म का नाश और धर्म की विजय के लिए अयोध्या की पावन धरा पर हुआ था। उन्होंने कहा कि हिंदुओं जागो श्री राम जन्मोत्सव का पर्व हमें एक जुट होने का संदेश देता है इसलिए हमें अपनी तीज त्यौहार सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखना होगा
कथा का संचालन प्रवक्ता ओंकार नाथ त्रिपाठी ने किया
इस अवसर कुमार नारायण पंडित कृष्ण कुमार पाठक, महामंत्री
सुबोध खन्ना, पूर्व पार्षद विजय वैश्य,शिवबाबू त्रिपाठी,राजेश केसरवानी, मनोज टंडन, कुंवर जी टंडन,राजू यादव सहित सैकड़ों भक्तों ने आरती किया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)