google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्लांट रजिस्ट्री विवाद में दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने शांति भंग की आशंका में किया हिरासत में

गौतमबुद्धनगर (जारचा): थाना जारचा क्षेत्र के ग्राम नंगला चमरू में प्लांट की रजिस्ट्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आमने-सामने आ गए और मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष शांत नहीं हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष के वीरपाल पुत्र रामफूल (उम्र करीब 35 वर्ष) तथा द्वितीय पक्ष के नितिन पुत्र किशनलाल, दोनों निवासी ग्राम नंगला चमरू, आपसी विवाद में उत्तेजित होकर झगड़ा-फसाद करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, किंतु वे नहीं माने और स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने एवं संज्ञेय अपराध की संभावना को ध्यान में रखते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को समय करीब 11:40 बजे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट, दादरी (गौतमबुद्धनगर) के समक्ष पेश किया। इस संबंध में उपनिरीक्षक हरमिंदर सिंह द्वारा आगे की कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)