google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की माता का निधन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
बड़ागांव क्षेत्र के चिलबिला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदलाल त्रिपाठी की माता प्रभावती देवी का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
उनके निधन से परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वे अपने सरल स्वभाव और धार्मिक प्रवृत्ति के लिए जानी जाती थीं।
माताजी के नाम से ही गांव में कई वर्षों से इंटर कॉलेज भी चल रहा है। माता जी का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका श्मशान घाट पर किया गया था।
शोकाकुल परिवार के बृजलाल त्रिपाठी, छोटेलाल त्रिपाठी,पवन त्रिपाठी,आकाश त्रिपाठी,सूरज त्रिपाठी को सांत्वना एवं माता जी को श्रद्धांजलि देने पूर्व विधायक योगेश मिश्रा, शांतनु राय, प्रभात सिंह ‘मिंटू’ एवं महाराष्ट्र के उत्तर भारतीय उद्योगपति अखिलेश सिंह, सुनील मिश्रा, अरविंद मिश्रा, आशीष सिंह,आनंद दुबे, खादी यादव, चंदगी राम यादव,अरविंद मिश्रा ‘सीताराम’ एवं अन्य शुभचिंतक व गणमान्य लोग पहुंचे और जैसे-जैसे क्षेत्र में लोगों को माता जी के निधन की सूचना मिल रही है लोग त्रिपाठी परिवार को सांत्वना देने उनके घर लगातार पहुंच रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)