आगरा। किरावली तहसील क्षेत्र के थाना फतेहपुर सीकरी में खेती के लिए बीज लेकर वापस घर लौट रहे युवक की मार्ग हादसे में मौत हो गयी। मृतक की पहचान आईडी के आधार पर की गयी। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। हादसे में मृतक का भाई हादसे में घायल हुआ है। उसका इलाज आगरा में चल रहा है। बताते है कि गौरव पुत्र दीवान सिंह उम्र 20 वर्ष लगभग फतेहपुर सीकरी बाईपास अपने गांव सोनोठी से शाम को आया था । खेती के लिए ज्वार का बीज लेकर घर वापस जा रहा था। सीकरी चार हिस्सा ग्राम पंचायत के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का भाई हादसे में घायल हुआ है। उसका इलाज आगरा में चल रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया चोमा चौकी प्रभारी अच्छे राणा घटनास्थल पर पहुंच गए। आई डी के आधार पर परिवार वालों को सूचना दी। परिवार में पिता दीवान सिंह लोधी खेती बाड़ी का कार्य करते हैं। मृतक गौरव उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहा था। कंपटीशन की तैयारी भी साथ में चल रही थी। घटनास्थल से मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए एसएन हास्पिटल स्थित मोरचरी पर भेज दिया गया। जवान बच्चों की मौत पर सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद शोक संतृप्त परिवार को धैर्य बनाते हुए पुलिस कार्रवाई करने थाना फतेहपुर सीकरी पहुंचे। दुर्घटना में मृतक गौरव का चचेरा भाई शुभम भी घायल हो गया। उसको थाना पुलिस ने उपचार के लिए आगरा भेज दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



