google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह कहा, अभियान से बढ़ रहा है तिरंगा की शान

राष्ट्रीय एकता की पहचान है तिरंगा, एकजुट होकर बढ़ाएं शान- सांसद

हर घर तिरंगा यात्रा अभियान में शामिल हुए सांसद कहा तिरंगा की शान बढ़ाना हम सभी का दायित्व

अररिया/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

77वीं स्वतंत्रता दिवस से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अररिया में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अगुवाई में नगर स्थित सुभाष चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमे अररिया से प्रदीप कुमार सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए, सुभाष चौक से निकली यह तिरंगा यात्रा गितवास (रानीगंज) मिर्जापुर फारबिसगंज होते हुए नरपतगंज से फारबिसगंज होते हुए परासी सुन्दरनाथ धाम होते हुए दुर्गा मदिर कुर्साकांटा तक निकाली गई, जिले के लोगों ने जगह-जगह पर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने इस यात्रा को सुभाष चौक से प्रारंभ करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक हमारे इस तिरंगे की शान को बढ़ाने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर इस तिरंगा यात्रा के जरिए पूरे देश में लोग हर्षोल्लास के साथ आजादी की 77वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहे है, हमें गर्व है कि हम सभी अपने तिरंगे की आन बान और शान बढ़ाने के लिए इस यात्रा में शामिल हुए है। इस मैके पर मैं जिले की जनता से आग्रह करूँगा की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने – अपने घरों के ऊपर जरूर तिरंगा लहराएं अपने तिरंगे की धमक पूरे विश्व को दिखाएं । वर्षों की तपस्या और बलिदान के बाद हमें ये आजादी मिली है हम सभी मिलकर इसे पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)