अररिया।
जनप्रिय नेता और अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने माता लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि को समर्पित धनतेरस के मौके पर सभी को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माता लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे।
सांसद ने इस अवसर पर “वोकल फॉर लोकल” का संदेश भी दिया, उन्होंने कहा कि इस धनतेरस से शुरू होकर दीपावली एवं छठ तक चलने वाले महापर्व के दौरान ग्रामीण स्तर के कुशल कारीगरों के बनाए दीये जलाना चाहिए।
प्रदीप सिंह ने आगे कहा कि दीपावली महापर्व भारतीय संस्कृति के ज्ञान, चिकित्सा, स्वास्थ्य, वैभव और प्रेम से भरा होता है। इस पंच दिवसीय उत्सव के शुभ अवसर पर उन्होंने सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की, और “अनंत” हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सांसद का यह संदेश स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



