google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर क्षत्रिय समाज आक्रोशित



शंकर सिंह, दैनिक समाज जागरण

लक्ष्मणपुर (बलिया) : विगत 19 अगस्त को सूबे के मुख्यमंत्री का आगमन जिला मुख्यालय पर हुआ था। आगमन के दिन ही नरही थाना क्षेत्र के कोट मझरिया निवासी एक युवक ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपशब्दों का प्रयोग किया था।
उक्त युवक द्वारा किया गया अमर्यादित पोस्ट लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी से क्षत्रिय समाज काफी आंदोलित है। पूरे प्रकरण में अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच ने नरही थाने में लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मंच के मंडल प्रभारी बृजेश सिंह बिसेन ने बताया कि मामले में तहरीर दी गई है, पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। अगर किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो हम न्यायालय की शरण में जायेंगे। हमें मुख्यमंत्री का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। पूरे प्रकरण में थानाध्यक्ष नरही ने बताया की प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)