जिला योजना समिति को लेकर भाजपा में मंथन शुरू
अनूपपुर
आगामी 19 जुलाई को जिला योजना समिति में नगर पालिका और नगर परिषद के प्रतिनिधियों की नियुक्तियों को लेकर चुनाव होना तय है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी में विचार विमर्श और मंथन का दौर शुरू हो गया है बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में दावेदारों का नाम पर विचार किया गया जहां बरगवा नगर परिषद की पार्षद श्रीमती श्रद्धा मिश्रा भारतीय जनता पार्टी से प्रबल प्रत्याशी हो सकती हैं। श्रद्धा का पूरा परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है और उनके ससुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री रह चुके हैं तो बड़े ससुर भारतीय जनता पार्टी देवहरा इकाई के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। श्रद्धा ने पार्षद के चुनाव में कांग्रेस नेता स्वर्गीय अशोक तिवारी की पत्नी श्रीमती शांति तिवारी को पराजित किया। अन्य नाम में नगर परिषद बरगवां अमलाई से उपाध्यक्ष डॉ राज तिवारी तो वही नगर परिषद डूमर कछार के अध्यक्ष सुनील चौरसिया ,तो रामनगर नगर परिषद से उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का नाम सामने आ रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



