google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

धरमगंज चौक में नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जे हटाए गए

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
शहर के धरमगंज चौक पर सोमवार को नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने चौक के आसपास सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया।


अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है तथा आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।


नगर परिषद के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में जाम की समस्या को कम करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)