अमेरिका में हत्या : कार ट्रक से टकराई, ड्राइवर ने बीच सड़क गोली मारी

आगरा। ताजनगरी में रहने वाले युवक गोविन की अमेरिका में हत्या कर दी गई। रोड रेज के विवाद में बीच सड़क उनको गोली मार दी गई। जिस समय युवक की हत्या की गई, उसकी पत्नी सिंथिया ज़मोरा भी साथ थीं। पवन डासा ने बताया अमेरिकी समय अनुसार 16 जुलाई की रात को उनका बेटा और उसकी पत्नी साथ में था। उन्होंने साथ में पार्टी की थी। रात करीब 8.15 बजे दोनों अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने आ रहे ट्रक और उनके बेटे की गाड़ी में टक्कर हो गई। इसको लेकर विवाद हो गया। अमेरिका में रहने वाली गोविन की बहन दीपसी ने आगरा में परिवार को हत्या किए जाने के बारे में बताया, परिवार सदमे में है। अमेरिका से बॉडी आने का इंतजार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि गोलीबारी की घटना काले रंग की होंडा और सफेद रंग की पिकअप ट्रक के ड्राइवर के बीच सड़क पर हुए झगड़े के कारण हुई। पिकअप के ड्राइवर ने कार चला रहे व्यक्ति को गोली मार दी। पिकअप चालक को घटनास्थल पर हिरासत में लिया गया था। आपकी जानकारी के बता दें थाना सदर इलाके की हिमाचल कॉलोनी में पवन डासा रहते हैं। वह बिजनेस करते हैं उन्होंने बताया मेरी बेटी दीपसी और बेटा गोविन अमेरिका में रहते हैं। बेटी ने अमेरिका से पढ़ाई की थी। बेटा भी 2016 में अमेरिका गया था। वो वहां इंडियाना में रहता था वहां पर ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने लगा था। दो सप्ताह पहले ही बेटे ने मेक्सिको की लड़की जामोरा के साथ शादी की थी, पूरा परिवार खुश था। इकलौते बेटे की मौत के बाद पिता टूट गए हैं। वो कहते हैं कि हम उसकी शादी पर बहुत खुश थे। मगर, कभी सोचा नहीं था कि बेटे की शादी के दो सप्ताह बाद ही ऐसा भी हो जाएगा। उनकी दुनिया उजड़ गई है। बेटे ने आगरा के सेंट जॉर्जिस से इंटर किया था, यही से ही ग्रेजुएशन किया था। आपको बता दें पत्नी सिंथिया ज़मोरा ने एक न्यूज चैनल को बताया वह एक मेहनती व्यक्ति था। जो हमेशा किसी की मदद करने के लिए आगे आता था। वह इस तरह मरने के लायक नहीं था। यह बहुत दुखद है कि मेरे पति की निर्मम हत्या कर दी गई। एक दुखी विधवा के रूप में, मेरा दिल टूट गया है, और मेरी दुनिया कभी भी वैसी नहीं होगी।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट