
समाज जागरण संवादाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के इटवा पाली में ऐतिहासिक भंवर गणेश की मूर्ति चोरी होने कि घटना के बाद पूर्व विधायक दिलीप लहरिया आज इटवा पाली स्थित मंदिर पहुंचकर घटना का जायजा लिया, साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर भगवान भंवर गणेश की मूर्ति जल्द बरामद करने कि बात कही! लोगो के आस्था से जुडे भगवान गणेश भंवर की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है! ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने व मूर्ति बरामद करने कि मांग कि है! पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, जरामनगर मण्डी अध्यक्ष शंकर यादव, व्यास नारायण तिवारी, सत्येंद्र जयसवाल, संतोष पटेल, मस्तुरी थाना प्रभारी प्रशांत कांत एवंं स्थानीय ग्रामवासी मौजुद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



