झारखंड सरकार का खुली चुनौती दे रहे हैं राजस्व कर्मचारी और सी ओ।
अरविंद कुमार यादव
संवादाता कटकमसांडी।
कटकमसांडी:- झारखण्ड सरकार के निर्देश एक महिने के भीतर सभी कोरम को पुरा करते हुए मोटेशन करने का आदेश प्राप्त है। इसके बावजूद अंचल कर्मी समय पर जमीन मोटेशन कार्य हो या ऑनलाइन की समस्या हो निस्पादन इन दिनों नही किया जा रहा है। रैयत अंचल कार्यालय का चक्कर लगा लगा के थक रहे हैं। परन्तु अधिकारियों के कानों में अभी जुं तक रेंग नही रहा। इस बात का अधिकारियों से कोई अर्थ नहीं रखता की लोगों की क्या परेशानियां हो रही है। बस इस बात का इत्तेफाक रखता है की किस प्रकार से काम में देरी की जाए ताकि लोग परेशान होकर खुद-ब-खुद कुछ मोटी चीज देने के लिए तैयार हो जाएं। यूं कहा जाए तो यह मामला पूरे हजारीबाग जिला के 16 अंचलों का बात है। इसका ताजा उदाहरण कल दारू अंचल कार्यालय से एक राजस्व कर्मचारी का एसीबी टीम के द्वारा हत्थे चढ़ जाना और गिरफ्तारी हो जाना है। इस प्रकार कटकमसांडी अंचल कार्यालय में भी मोटेशन एवं जमीन ऑनलाइन कार्य काफी लंबे समय से लंबित है और यहां के दलालों को छोड़कर सही जमीन का रैयत कार्यालय का चक्कर लगा लगाकर जूता एवं चप्पल भी घिस चुकी है। यहां पर मामला को कागजात की कमी हवाला देकर कार्य को लटकाने का जोर-जोर से चल रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



