राहुल कुमार गुप्ता
संवादाता बिष्णुगढ़।
झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की गई।विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय में कार्यरत प्रखंड व पंचायत स्तर के मनरेगा कर्मियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार को आवेदन देकर तीन दिनों सांकेतिक हड़ताल पर जाने की जानकारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री राज मोहन वर्मा द्वारा दी गई।श्री वर्मा ने बताया सांकेतिक हड़ताल के बाद 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।मनरेगा कर्मी के हड़ताल पर जाने से इसका सीधा असर केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी
योजना एवं मनरेगा मजदूरों पर पड़ेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



