10 किग्रा 150 ग्राम अवैध गांजा व एक डीजायर कार के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार
समाज जागरण ब्यूरो।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 40/2026 धारा 8/20/27A/29/60 NDPS Act से सम्बन्धित एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 12.03.2026 को अभियुक्ता मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र, हाल पता – पूर्वी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 48 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय सोनभद्र के समक्ष भेजा गया।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने बताया कि वह एवं सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू जल्दी अमीर बनने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते थे। सुरेन्द्र यादव द्वारा ही उसे तथा लल्लन कुमार रवानी को गांजा देकर अनपरा पहुँचाने के लिए कहा गया था। अनपरा पहुँचने के बाद यह गांजा किसी अज्ञात व्यक्ति को देना था। गांजा पहुँचाने के एवज में उन्हें काफी धनराशि मिलती थी। इसी अवैध कमाई से अभियुक्त लल्लन कुमार रवानी द्वारा बरामद डीजायर कार खरीदी गई थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



