समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर नगर पंचायत प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को 6ठे दिन भी जारी रहा। न्यू एरिया से लेकर मंगल बाजार तक जेसीबी से कार्रवाई की गई, लेकिन प्रशासन की इस कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं।स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन ने कुछ रसूखदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की। लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में कई दुकानें नाली पर बनी हुई हैं।
उनकी चबूतरा और सीढ़ियां भी नाली पर हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।लोगों ने कहा कि प्रशासन ने पहले अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानों पर दागी लगाई थी, लेकिन सिर्फ छोटे दुकानदारों के शेड और सामान हटाए गए। नाली पर बने पक्के निर्माण और प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण को छोड़ दिया गया।प्रशासन की दोहरी नीति को लेकर लोगों और ¹¹¹¹दुकानदारों में रोष है। उनका कहना है कि अगर अतिक्रमण हटाना है तो सबके खिलाफ एक जैसी कार्रवाई होनी चाहिए। भेदभाव के कारण आम दुकानदार परेशान हैं।पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान कुछ देर तक तनाव की स्थिति भी बनी रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



