नबीनगर चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी मृत्युंजय यादव का रोड शो, दिखी जन समर्थन की लहर


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी मृत्युंजय यादव ने एक भव्य रोड शो के माध्यम से अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। यह रोड शो बारुण प्रखंड के प्रीतमपुर, मौआर खैरा, सुंदरगंज और दुधार माली क्षेत्र के कई गांवों से होकर नबीनगर तक चला। इस दौरान मृत्युंजय यादव को अपार जन समर्थन मिला, जिससे उनका हौसला बुलंद हो गया है।मृत्युंजय यादव ने अपने रोड शो में लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि नबीनगर विधानसभा सीट पर मृत्युंजय यादव की लोकप्रियता बढ़ रही है।

मृत्युंजय यादव ने अपने रोड शो के दौरान एनडीए और राजद प्रत्याशियों को कड़ी चुनौती देने का ऐलान किया है।नबीनगर विधानसभा सीट पर राजपूत, यादव और रविदास समुदाय के वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं।इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है, जो अक्सर चुनाव परिणाम को प्रभावित करते हैं।नबीनगर विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि यहां पर एनडीए, महागठबंधन और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है

अभी पाएं डैंड्रफ से पूरी आज़ादी!
🛒 “Buy Now – Strong, Smooth & Dandruff-Free Hair!”

“डैंड्रफ की जड़ से करें सफाया — Scalpe Pro के साथ पाएँ रोज़ाना मजबूत और मुलायम बाल। 💪✨

NoMoreDandruff #ScalpeScience #HairCare #DailyUse #StrongAndSmooth”

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)