google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के नाम गाली के विरोध में नबीनगर बंद

पूर्व सांसद सुशील सिंह के नेतृत्व में एनडीए समर्थक उतरे सड़कों पर
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) गुरुवार को एनडीए घटक दलों के आह्वान पर नबीनगर बाजार पूरी तरह से बंद रहा। मुख्य सड़कों को जाम कर नारेबाजी की गई। फलतः यातायात ठप्प कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया जिससे यातायात प्रभावित रहा ।गौरतलब है कि दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव की एक सभा के बाद मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लगाकर गाली दिया गया और नारेबाजी की गई थी जिसके विरोध में एनडीए समर्थक दलों ने गुरुवार को सुबह 7:00 से 12:00 बजे दिन तक सांकेतिक बंदी का आह्वान किया था।सुबह से ही नबीनगर की बाजार पूरी तरह से बंद थी ।वहीं बंद समर्थकों ने बस स्टैंड के समीप चौराहा जाम कर आवागमन बाधित कर दिया जिस कारण सड़क पर दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई। वहीं भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह एवं जदयू नेता संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में में एनडीए के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला ।जुलूस में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड ,न्यू एरिया, मंगल बाजार,शनिचर बाजार सहित अन्य मार्गों का भ्रमण किया ।इस दौरान “नारी के सम्मान में हम उतरे है मैदान में ”, भारत माता की जय,बंदे मातरम् और राहुल तेजस्वी होस में आओ का नारा लगाए जा रहे थे।इस दौरान रामलखन सिंह,सूर्यवंश सिंह,उदय प्रताप सिंह, मितेंद्र कुमार सिंह,बिरेंद्र सिंह,सुरेंद्र सिंह, राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू, कुमार अवधेश सिंह,सुजीत कुमार सिंह, उमेश सिंह रोहित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।वहीं शांति व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, एस आई संजय कुमार दल बल के साथ मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)