google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में ट्रक से हुआ लाखो का अंग्रेजी शराब बरामद

चालक खलासी से पूछताछ जारी

पटना/ उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर अगमकुंआ थाना के धनुकी मोड गांधो सेतु पर ट्रक से 596 कार्टन मे रखे 17 हजार 988 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। शराब गाड़ी मे लदे लकडी के बुरादे मे छिपा कर रखा हुआ था। जब्त शराब पांच हजार 276.88 लीटर है। इस मामले में दो को गिरफ्तार किया गया है।उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक से शराब लाया जा रहा है। इसी सूचना के आलोक में मद्य निषेध निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित हुई। गठित टीम ने छापेमारी कर शराब को जब्त किया है। इस मामले में पंजाब के मोहाली निवासी चालक हरदीप सिंह और खलासी हिमांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है।वाहन को भी जब्त किया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि जब्त किये गये शराब की अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये है।सहायक आयुक्त ने बताया कि पकड़े गये दोनों से पूछताछ में यह बात सामने आयी कि कैमूर के रास्ते नौबतपुर होते हुए शराब लाया गया था। इसे मुजफ्फरपुर ले जाना था।सहायक आयुक्त ने बताया कि गिरफ्तार दोनो से पूछताछ कर धंधे मे शामिल अन्य धंधेबाज की तलाश में टीम छापेमारी करेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)