google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला तीन माह बाद भी कारवाई शून्य

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नगर पंचायत क्षेत्र नवीनगर से एक बड़ा ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला प्रकाश में आया है, जिसमें तीन माह बीत जाने के बावजूद पीड़ित को अब तक न्याय नहीं मिल सका है। नवीनगर थाना क्षेत्र के भवानो खाप निवासी मनीष कुमार रंजन, पिता धर्मदेव मिस्त्री ने ऑनलाइन ठगी को लेकर पुलिस में आवेदन दिया है।पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को वह डॉक्टर से अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए एक ऑनलाइन एप का उपयोग कर रहा था। एप पर डॉक्टर का नाम सर्च करने के दौरान उसके मोबाइल पर एक मोबाइल नंबर 9633698092 प्राप्त हुआ।

उस नंबर पर संपर्क करने के बाद ठगों ने खुद को ऑनलाइन मेडिकल सेवा प्रदाता बताया और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया। मनीष कुमार रंजन के अनुसार, ठगों ने WhatsApp के माध्यम से बातचीत कर उसके बैंक खाते से कुल 5 लाख 31 हजार रुपये की ठगी कर ली।पीड़ित ने तत्काल इसकी शिकायत नवीनगर थाना और साइबर थाना औरंगाबाद में की और FIR दर्ज कर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि, शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद अब तक करीब तीन महीने का समय बीत चुका है, लेकिन न तो किसी तरह की ठोस जांच की जानकारी दी गई है और न ही पीड़ित की राशि रिकवर हो पाई है ।मामले में पीड़ित ने वरीय अधिकारियों से हस्तक्षेप कर कारवाई करने की गुहार लगाई हैं जिससे ठगी की गई राशि मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)