google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर: नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) रविवार को प्रखंड मुख्यालय में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से तीन सदस्यों पर अपना विश्वास जताया। नगर के चहुंमुखी विकास एवं जनहित के कार्यों को गति देने के लिए वार्ड पार्षदों ने एक बार फिर से अजय प्रसाद, रितेश कुमार उर्फ मुरारी सिंह एवं मंजूषा सिंह को सशक्त स्थायी समिति का सदस्य चुना। तीनों सदस्यों को पूर्व में भी समिति में कार्य करने का अनुभव है।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नगर पंचायत की अध्यक्षा प्रियंका सिंह ने नवनिर्वाचित समिति के तीनों सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया।

उन्होंने सभी को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रियंका सिंह ने कहा कि सशक्त स्थायी समिति नगर पंचायत का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। नगर के विकास कार्यों की योजनाएं, टेंडर पास करना और बजट पर मुहर लगाना इसी समिति का काम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई समिति जनहित के फैसले लेगी और विकास कार्यों में तेजी लाएगी।इस मौके पर नवनिर्वाचित सदस्यों ने कहा कि पार्षदों ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की बात कही। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह ने नवनिर्वाचित स्थाई समिति के सदस्यों को पुनः चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)