google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारत विकास परिषद नोएडा ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 350 लोगों ने उठाया लाभ

नोएडा। भारत विकास परिषद नोएडा द्वारा सेक्टर-19 स्थित कम्युनिटी सेंटर में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सुमित्रा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. वी.के. गुप्ता के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में लगभग 350 लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं। इनमें रक्त शर्करा परीक्षण, रक्तचाप जांच, सर्वाइकल कैंसर जांच, ईसीजी, नेत्र परीक्षण, रक्त जांच तथा ट्रेडमिल टेस्ट (टीएमटी) सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण शामिल रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था। शिविर में लोगों को विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी जागरूक किया गया।

भारत विकास परिषद नोएडा के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने डॉ. वी.के. गुप्ता एवं सुमित्रा हॉस्पिटल की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनका योगदान अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम में परिषद के सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, महिला सहभागिता संयोजक सुनीता मित्तल, सेवा संयोजक संजय गोयल, शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, राकेश कात्याल, एन.के. अग्रवाल, राजेन्द्र गर्ग, अजय अग्रवाल, केशव गंगल सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

उपस्थित सदस्यों ने इस आयोजन को समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)